जेल में बंद हवालाती की पेंट की जेब से मिला नशा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 10:46 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): लुधियाना की जेल में बंद एक हवालाती से तलाशी के दौरान 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच अधिकारी देविंदर पाल ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट राजेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, जेल में बंद हवालाती विजय कुमार की गार्द द्वारा तलाशी ली गई थी। इस दौरान उसकी पेंट की जेब से क्रीम रंग का 28 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपी हवालाती को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके पास नशीला पदार्थ कहां से आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News