जर्मन दौरे के दौरान सी.एम. मान का बयान, कहा-आने वाले समय में पंजाब उभरेगा
punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2022 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़ : अपने विदेशी दौरे के दौरान जर्मनी में चल रहे व्यापार मेले में भाग लेने पहुंचे पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का बयान सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा है कि इस दौरान उनकी कई बड़ी-बड़ी औद्योगिक कंपनियों के साथ बातचीत हुई है तथा पंजाब में कई निवेशकों ने निवेश करने की हामी भरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब उभरेगा और एक बड़े व्यापारिक प्रदेश के तौर पर जाना जाएगा। सी.एम. मान ने कहा है कि जर्मनी में चल रहे इस इवैंट के दौरान कई कंपनियो को पंजाब आने का न्यौता दिया गया है और पंजाब में निवेश करने के लिए कहा गया है, ताकि पंजाब में ज्यादा से ज्यादा निवेश हो सके और इससे जहां पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं पंजाब एक मजबूत प्रदेश बनकर उभरेगा। सी.एम. मान ने कहा कि इस दौरान कई ट्रैक्टर कंबाइयों के पार्टस बनाने वाली कंपनियों व अन्य कंपनियों के साथ बातचीत हुई है तथा उन्होंने पंजाब में निवेश करने की रुचि दिखाई है।