Breaking: अभी-अभी आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 01:30 PM (IST)

पंजाब डेस्क : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ व पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12:21 मिनट पर कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसके बाद लोग डर कर घरों व दफ्तरों से बाहर आ गए। राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचाव रहा।

अफगानिस्तान को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। वहीं इस भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। कुछ सैकिंड तक लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब व चंडीगढ़ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News