होशियारपुर में कारोबारी के घर ED की रेड, सुबह से जारी है छापेमारी

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 02:28 PM (IST)

होशियारपुर: पंजाब के जिला होशियारपुर में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कारोबारी के घर पर छापेमारी की। शहर के न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित मकान पर सुबह से ही ईडी की टीम जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई के चलते इलाके में हलचल का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जिस कारोबारी के घर ईडी की टीम पहुंची है, वह पहले लुधियाना में रहता था और करीब चार महीने पहले ही होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद इलाके में आकर रहने लगा था। ईडी के अधिकारी घर के अंदर मौजूद रहकर दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।

फिलहाल ईडी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह छापेमारी किस मामले में की जा रही है। अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मामले को लेकर जांच जारी है और एजेंसी की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News