Breaking: संजीव अरोड़ा को लेकर दिल्ली निकली ED की टीम
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 06:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को आज ED द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब ED की टीम संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में स्थित उनकी सरकारी रिहायश से लेकर निकल गई है। यहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। बता दें कि ई.डी. द्वारा जो कार्रवाई की गई है उसे लेकर दिल्ली में मामला दर्ज किया गया था उसकी जांच दिल्ली में की जा रही थी। इसे लेकर उन्हें दिल्ली के ई.डी. मुख्यालय में लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर शनिवार सुबह 7 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर ईडी अधिकारी करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। ये भी बता दें कि, ED ने संजीव अरोड़ा के पर साल में तीसरी और एक महीने में दूसरी बार रेड की है। वहीं इसके बाद दोपहर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

