200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़े बुजुर्गों की बिगड़ी तबीयत, 10 दिन से कर रहे हैं रोष प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 05:08 PM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी इलाके में अपनी मांगों के हक में विरोध कर रहे बुजुर्गों द्वारा उठाया गया कदम गंभीर चिंता का विषय बन गया है। बुजुर्ग पिछले 10 दिनों से 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक टावर पर काफी लंबे समय तक रहने की वजह से प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है। इसके बावजूद वे नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कमेटी ने उनसे टावर से नीचे उतरने की अपील भी की, लेकिन बुजुर्ग अपनी मांगें पूरी होने तक अपना संघर्ष जारी रखने पर अड़े हुए हैं।

200 फीट की ऊंचाई पर 10 दिनों से चल रहे इस विरोध प्रदर्शन से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि प्रशासन इस मामले में तुरंत दखल दे, प्रदर्शनकारियों से बात करे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News