दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! Brezza कार नहीं मिली तो विवाहिता को उतारा मौ/त के घाट
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 12:47 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): पंजाब में एक और बेटी दहेज की बलि चढ़ गई है। कार की मांग पूरी न होने पर बहू को कोई जहरीला पदार्थ देकर मारने वाली सास, ससुर समेत पति के खिलाफ भैणी मियां खां पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एआईएसआई अवतार सिंह ने बताया कि प्रभदेव सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी बौड़े किसाना (सलाहपुर बेट) ने बयान दिया कि उनकी बेटी संदीप कौर की शादी 01-11-2023 को जसविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी खादर के साथ हुई थी, जिसे हैसियत से कहीं अधिक दहेज भी दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग ब्रेजा गाड़ी की मांग करते थे।
हाल ही में उसकी सास सरबजीत कौर पत्नी सरवन सिंह और ससुर स्वर्ण सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी भैणी खादर ने विवाहिता को कोई जहरीली चीज देकर मार डाला। जबकि इसमें उसके पति जसविंदर सिंह की पूरी साजिश है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सास, ससुर और पति तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

