पठानकोट में बेखौफ झपटमार: दिनदहड़े स्कूटी सवार मां-बेटी को बनाया शिकार... लोगों ने किया काबू
punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 06:15 PM (IST)
पठानकोट: जिले में लूटपाट और छीना-झपटी के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच महिला से बालिया झपटकर भाग रहे युवक को लोगों ने काबू कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। जानकारी के मुताबिक, बीते दिन रविवार को पीपलां मोहल्ला की रहने वाली मां-बेटी दांतों का चेकअप करवाने के लिए आनंदपुर रोड स्थित क्लीनिक पर जा रही थी।
इस दौरान जब दोनों मां-बेटी आनंदपुर रोड़ा पहुंचकर स्कूटी से उतरी तो पीछे आए 3 बदमाशों ने महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली, जिससे वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। मौके पर बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए झपटमारों की पीछा किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर बाइक सवार लोगों ने झपटमारों को आगे जाकर काबू कर लिया, जबकि तीसरी मौके से फरार हो गया। काबू किए गए युवक से महिला के दोनों कानों की बालियां बरामद कर ली गई है।
पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है और दूसरे की पहचान गौतम के रूप में हुई है, दोनों ही सुंदरनगर के रहने वाले है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। काबू किए गए आरोपियों में गौतम को कोर्ट में पेश किया जाएगा और नाबालिग को होशियारपुर बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

