मोटरसाइकिल सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 01:14 PM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी दे अनुसार गांव राऐपुर कथलौर के रहने वाले तरसेम लाल ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसका बड़ा बेटा मुकेश कुमार (33) सब्जी मंडी पठानकोट में फ्रूट की फड़ी लगाता था। वह सुबह 4 बजे घर से पड़ोसी पिंकल गुप्ता निवासी राऐपुर कथलौर (52) के मोटरसाइकिल पर सवार होकर पठानकोट के लिए गए थे। उन्हें सुबह करीब 6 बजे किसी का फोन आया कि उनके बेटे मुकेश कुमार का हाइडल नहर के पास टाटा मोटर्ज वर्कशाप के सामने एक्सीडेंट हो गया है। 

इसके बाद वह और तनिश गुप्ता अन्य रिश्तेदारों को साथ लेकर मौके पर हाईडल नहर के पास टाटा मोटर्ज वर्कशाप के सामने पहुंचे तो देखा कि उसके बेटे मुकेश कुमार और पिंकल गुप्ता की लाश रोड पर पड़ी हुई थी और मोटरसाइकिल भी काफी टूटा हुआ था। अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने तेजरफ्तार, गलत और लापरवाही के साथ गाड़ी चलाकर उसके लड़के और पिंकल के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से वाहन लेकर भाग गया। इसके बाद मौके पर 112 हैल्पलाइन की गाड़ी पहुंची। जिनकी मदद से उसने अपने बेटे मुकेश कुमार और पिंकल गुप्ता की लाशें सिविल अस्पताल में पहुंचाई। पिता का आरोप है कि यह हादसा अज्ञात वाहन के ड्राइवर की लापरवाही, तेजरफ्तार और गलती से हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। सुजानपुर थाने की पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सिविल अस्पताल से दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News