कार और स्कूटी की टक्कर में घायल व्यक्ति की मौ/त, मामला दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 11:04 AM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): कलानौर के बाबा कार स्टेडियम के पास कार और स्कूटी की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कलानौर पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में बलविंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह, निवासी मद्दोवाल, दीनानगर थाना ने बताया कि उसका भाई सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ स्कूटी पर डेरा बाबा नानक से अपने गांव लौट रहा था। जब वे दोपहर 2 बजे बाबा कार स्टेडियम कलानौर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।
शिकायतकर्ता के अनुसार कार चालक जुगिंदर सिंह पुत्र सुजान सिंह, निवासी तेजा विला, अजनाला, जिला अमृतसर ग्रामीण द्वारा कथित तौर पर गलत साइड से लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी गई। इस हादसे में सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं।
घायल सुखविंदर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक जुगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

