मौसम अपडेट: गुरदासपुर में घने कोहरे ने दी दस्तक, जानें मौसम का पूरा हाल...
punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 11:50 AM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरदासपुर में मौसम ने बड़ा पलटा खाया और सुबह-सुबह पड़े घने कोहरे की वजह से ठंड ने भी अपना रंग दिखाया। सुबह करीब 5 बजे के बाद गुरदासपुर और आस-पास के बॉर्डर इलाकों में घना कोहरा छा गया और इसके साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी।
अगर गुरदासपुर की बात करें तो गुरदासपुर और आस-पास के गांवों में भी घना कोहरा देखा गया। नैशनल हाईवे समेत लिंक रोड पर दिन में भी गाड़ी चलाने वाले लाइट जलाकर सफर करते दिखे। जबकि गाड़ी चलाने वालों की स्पीड काफी धीमी देखी गई। दूसरी तरफ, नवम्बर के आखिर में घने कोहरे ने भी कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। सुबह-शाम ठंड की वजह से लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। लोग जब अपने टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर पर निकलते हैं, तो भी गर्म कपड़े पहनना नहीं भूलते, क्योंकि इस समय सुबह और शाम को ठंड काफी बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती है, लेकिन शाम को ठंड ज्यादा होती है।
क्या कहना है हैल्थ एक्सपर्ट्स का
जब इस बारे में हैल्थ एक्सपर्ट्स से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड से सावधान रहना चाहिए और अपनी हेल्थ को लेकर अवेयर रहना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को इस ठंड से बचाना चाहिए। जबकि सांस के मरीजों को भी सुबह और शाम को सैर करने से बचना चाहिए। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है और गाड़ी चलाने वालों को भी धीरे गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है। हालांकि, पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और मौसम हमेशा की तरह सूखा रहेगा। अगर टैम्परेचर की बात करें, तो रोजाना टैम्परेचर कम रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है।

