गुरदासपुर में तड़के सुबह भयानक सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौ/त

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 10:02 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के बहरामपुर रोड एक भयानक सड़क हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर रोड पर एक प्राइवेट स्कूल के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 साल के बुज़ुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा मोटरसाइकिल सवार मौके से भाग गया। मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में अजय कुमार पुत्र अमरजीत निवासी बाबोवाल ने बताया कि उसके पिता अमरजीत (65) पुत्र गिरधारी लाल रोज की तरह दूध लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह सुबह करीब 6 बजे बहरामपुर रोड पर स्कूल के पास पहुंचे, तो बहरामपुर की तरफ से एक अज्ञात मोटरसाइकिल तेज स्पीड में गलत साइड से आया और उसके पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद अनजान ड्राइवर अपनी मोटरसाइकिल समेत मौके से भाग गया। घायल अमरजीत को इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अजय कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News