Election Diary...जब एक हलके से बनते थे 2 एम.पी.

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 02:21 PM (IST)

जालंधर(नरेश कुमार): देश अगले महीने लोकसभा हलकों पर मतदान के दौर से गुजरेगा लेकिन स्थिति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक दौर ऐसा भी था जब लोग एक-एक हलके से 2-2 एम.पी. के लिए चुनाव करते थे। आजादी के बाद हुए 1951-52 और 1957 के चुनाव के दौरान लोगों ने एक-एक हलके से 2-2 सांसदों को चुना था। पहले चुनाव के दौरान 401 हलकों से 489 सांसद चुने गए थे जबकि दूसरे चुनाव के दौरान 403 हलकों में से 494 सांसद चुने गए। पहले चुनाव के दौरान 306 हलकों में एक-एक सांसद चुना गया जबकि 86 हलकों में 2-2 सांसद चुने गए। एक हलका ऐसा भी था जहां से 3 सांसद चुने गए थे। इस प्रक्रिया पर 1961 में ब्रेक लगा जब टू मैंबर कांस्टीच्युएंसीज एबोलिशन एक्ट 1961 संसद में पारित किया गया। उसके बाद 1962 में हुए अगले चुनाव में 494 हलकों में 494 सांसदों के चयन के लिए ही चुनाव हुए। 

PunjabKesari

पंजाब से लोकसभा जाते थे 23 सांसद
आजाद भारत के पहले चुनाव के दौरान पंजाब का विभाजन नहीं हुआ था और पंजाब के अलावा पटियाला एंड ईस्टर्न पंजाब स्टेट्स यूनियन नाम की रियासत अस्तित्व में थी और इन दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 23 सांसद संसद में जाते थे। इनमें से पंजाब में 15 हलके थे जिनमें से 18 सांसद चुने जाते थे क्योंकि 12 हलके सिंगल सीट वाले थे जबकि करनाल, होशियारपुर और अमृतसर से 2-2 सांसद चुने जाते थे। इसी प्रकार ईस्टर्न पंजाब के 4 हलकों से 5 सांसद चुने जाते थे क्योंकि 3 हलके सिंगल सीट वाले थे जबकि कपूरथला-बठिंडा सीट से दो सांसद चुने जाते थे।

                   PunjabKesari              

  पटियाला एंड ईस्टर्न पंजाब स्टेट्स यूनियन

सीट सांसद पार्टी
महेंद्रगढ़ हीरा सिंह कांग्रेस
संगरूर  रंजीत सिंह कांग्रेस
पटियाला राम सिंह कांग्रेस
कपूरथला आजीत सिंह अकाली दल
बठिंडा हुकम सिंह अकाली दल
कपूरथला बठिंडा एक हलका था जिसके दो सांसद थे  

                                     1951 के चुनाव का वोट शेयर
                                       पटियाला एंड ईस्ट पंजाब

पार्टी   सीटें   वोट शेयर
कांग्रेस 33.38
अकाली दल 32.38
आजाद  1  21.13
बी.जे.एस. 0 2.94
एफ.बी.एल. 0 2.11
के.एम.पी.पी.  0 2.69
आर.सी.पी.आई.  0 2.78
एस.पी.  0  2.59

                                                       पंजाब

पार्टी सीटें वोट शेयर
कांग्रेस  16  42.76
अकाली दल 2 11.42
आजाद 0 18.64
एस.सी.एफ. 0 4.79
जैड.पी.  0  5.83
सी.पी.आई 0 5.04
बी.जे.एस.  0 5.60

 

                             पंजाब के पहले सांसद

सीट सांसद   पार्टी
अमृतसर  गुरमुख सिंह   कांग्रेस
तरनतारन  सुरजीत सिंह  कांग्रेस
गुरदासपुर तेजा सिंह  कांग्रेस
कांगड़ा  हेमराज कांग्रेस
होशियारपुर  दीवानचंद    कांग्रेस
   रामदास  कांग्रेस
जालंधर  अमरनाथ कांग्रेस
नवांशहर बलदेव सिंह  कांग्रेस
फिरोजपुर लाल सिंह  अकाली दल
लुधियाना    बहादुर सिंह  अकाली दल
फाजिल्का  आत्मा सिंह अकाली दल
सिरसा    
हिसार   अंचित राम कांग्रेस
गुडग़ांव   ठक्कर दास   कांग्रेस
झज्जर  घमंडी लाल कांग्रेस
रेवाड़ी    
रोहतक रणबीर सिंह कांग्रेस
करनाल सुभद्रा जोशी   कांग्रेस
   वरिंद्र कुमार  कांग्रेस
अम्बाला  टेकचंद कांग्रेस
शिमला    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News