इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से नहीं, बैलेट पेपर से हों चुनाव : अमरेंद्र

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 12:28 PM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी) : मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के इस्तेमाल पर पंजाब में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि वह निश्चित तौर पर चाहते हैं कि ई.वी.एम. नहीं बल्कि बैलेट पेपर के जरिए चुनाव हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ई.वी.एम. का विरोध करने वाले व्यक्तियों में से एक रहे हैं क्योंकि इनमें छेड़छाड़ हो सकती है। बाकायदा उन्होंने एक समय चुनाव आयोग के सामने भी ई.वी.एम. में गड़बड़ी की संभावना को साबित कर दिया था।

इस दौरान उन्होंने 15 मिनट में ई.वी.एम. के जरिए डाली गईं सारी वोट को कांग्रेस के खाते में दिखाकर अपनी बात साबित की थी। उन्होंने कहा कि क्या कारण है कि एडवांस देशों में ई.वी.एम. के जरिए चुनाव नहीं होता है। खासतौर पर जापान, स्वीडन और यू.के. जैसे विकसित देशों में भी ई.वी.एम. का प्रयोग नहीं होता। इन सभी देशों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल होता है, क्योंकि उन्हें पता है कि ई.वी.एम. में गड़बड़ी संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर बैलेट पेपर का समर्थन करते हैं और देश को बैलेट पेपर के जरिए चुनाव पर वापस जाना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News