पंजाब के कई इलाकों में बुधवार को पूरा दिन बंद रहेगी बिजली! लगेगा लंबा Powercut
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 09:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के कई इलाकों में कल यानी बुधवार को लंबा पावर कट लगने जा रहा है। पंजाब बिजली विभाग द्वारा जरूरी मरम्मत के कारण कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। शहरों में इसके बारे में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी निर्धारित किया गया है।
मुकेरियां में बिजली बंद रहेगी
मुकेरियां (नागला): उपमंडल कार्यालय पावरकॉम के सहायक कार्यकारी इंजीनियर हरमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन मुकेरियां के पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर-2 पर नया इनकमर लगाने के लिए 25 मार्च को सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान इस सब-स्टेशन से चलने वाले सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे, जिससे चक्क यूपीएस, कोटली कैटेगरी-1, रेलवे रोड कैटेगरी-1, किला रोड कैटेगरी-1, मॉडल टाउन कैटेगरी-1, रेस्ट हाउस कैटेगरी-1, सिविल अस्पताल (आजाद), सिंहपुर यूपीएस, दगन यूपीएस, दारापुर कंडी एपी और स्टेशन ट्रांसफॉर्मर प्रभावित होंगे।
नूरपुर बेदी में बिजली बंद रहेगी
नूरपुर बेदी (संजीव भंडारी): अतिरिक्त सहायक इंजीनियर पंजाब स्टेट पावरकॉम लिमिटेड उप कार्यालय तख्तगढ़ कुलविंदर सिंह के अनुसार 25 मार्च को झांडियां फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव धमाना, ग्रेवाल, नौधे मजरा, नीली राजगिरी, गोलू मजरा, जटवाहड़, झांडियां कलां, झांडियां खुर्द, टिब्बा नंगल, बालेवाल, बाहमन मजरा आदि गांवों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।जरूरी मरम्मत और पेड़ों की कटाई के कारण बिजली बंद रहेगी और समय कम या ज्यादा भी हो सकता है, इसलिए उपभोक्ता वैकल्पिक व्यवस्था रखें।
कोट फतुही में बिजली बंद रहेगी
कोट फतुही (बहादुर खान): उपमंडल अधिकारी (पालदी) सुखविंदर कुमार ने बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन कोट फतूही से चलने वाले 11 केवी सूनी यूपीएस फीडर की मरम्मत के कारण गांव ठुआणा, ढाडा कलां, ढाडा खुर्द, पंडोरी लद्धा सिंह, बिंजो, बहिबलपुर, बुगरा, महरोवाल, रीहला, सूनी, चक्क सूनी, ऐमा जट्टां और नूरपुर जट्टां में 25 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय में बदलाव संभव है।
हाजीपुर में बिजली बंद रहेगी
हाजीपुर (जोशी): सहायक कार्यकारी इंजीनियर उपमंडल हाजीपुर इंजीनियर रूप लाल ने बताया कि 66 केवी सब-स्टेशन हाजीपुर और बुढाबड़ से चलने वाले सभी बाहरी फीडरों की सप्लाई जरूरी मरम्मत के कारण 25 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

