Powercut : पंजाब के आधा दर्जन इलाकों में बिजली रहेगी गुल! कर लें तैयारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 08:39 PM (IST)

होशियारपुर  (राकेश) : सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम सब अर्बन उपमंडल इंजी. राजीव जसवाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि 220 के.वी. सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. सैटेलाइट तथा 11 के.वी. पथियाल ए.पी. फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 11 मार्च को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिसके चलते खानपुर, डगाना कलां, ग्रीन एवेन्यू, अखलासपुर, टांडा रोड पर पड़ती इंडस्ट्री, पैट्रोल पंप तथा पैलेस आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इसी तरह सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावर काम सिविल लाइन उपमंडल के इंजी. जसविन्द्र व जे.ई. सन्नी ठाकुर ने बताया कि 11 के.वी. फीडर बसी गुलाम हुसैन फीडर की जरूरी मुरम्मत के कारण 11 मार्च को बिजली की सप्लाई प्रातः 10 से 4:30 बजे तक प्रभावित रहेगी। जिसके चलते बसी गुलाम हुसैन, बैंस कॉलोनी, गुरु नानक कॉलोनी, नंदन, पुरानी बसी, बजवाड़ा भट्ठा, न्यू कॉलोनी, इंदिरा नगर, सनशाइन कॉलोनी, नई आबादी आदि इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News