पंजाब BJP में सियासी भूचाल, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद गुट ने खोला मोर्चा
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 07:41 PM (IST)
होशियारपुर : कांग्रेस पार्टी के बाद पंजाब बीजेपी में भी गुटबाजी होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, गत दिन पंजाब भाजपा में 6 जिला अध्याक्षों की नई नियुक्तियां की गई। जिससे नाराज पंजाब में बीजेपी के बागी गुट ने एक अहम प्रेस कान्फ्रैंस की। इसमें पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, बीजेपी नेता सतीश बावा, पूर्व मेयर शिव कुमार सूद और पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
होशियारपुर में आज उस समय गुटबाजी खुलकर सामने आई जब पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला अध्यक्ष बदलने के फैसले के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री तीक्ष्ण सूद के नेतृत्व में कई नेताओं ने अपने संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इस दौरान बीजेपी के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद का कहना है कि, कार्यकर्ता पार्टी से नाराज चल रहे हैं क्योंकि गत दिन पंजाब के 6 जिलों के अध्यक्ष बदले गए। जबिक उन्हें सिर्फ 10-12 दिन पहले ही नियुक्त किया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि, अगर उन्हें इतनी जल्दी बदलना ही था तो फिर नियुक्त क्यों किया गया था।
गौरतलब है कि, करीब 2 सप्ताह पहले बीजेपी ने सतीश बावा को होशियारपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था जोकि पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद का करीबी माना जाता है। लेकिन गत दिन रविवार को पार्टी ने उन्हें पद से हटाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के करीबी माने जाने वाले नितिन गुप्ता उर्फ नन्नू को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

