Big Breaking: पंजाब की जेल में नामी गैं/गस्टर की मौ/त
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 04:21 PM (IST)
होशियारपुर : होशियारपुर की सेंट्रल जेल में एक नामी गैंगस्टर की मौत की खबर सामने आई है। मृतक गैंगस्टर की पहचान भुवनेश चोपड़ा उर्फआशीष के तौर पर हुई है। उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, जब भुवनेश चोपड़ा को अस्पताल लाया गया, तब उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल, उसकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल सका है। मौत की वजह के बारे में स्थिति पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद ही साफ होगी।

सेंट्रल एशिया से डिपोर्ट करवा कर किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों की मदद से भुवनेश चोपड़ा को मध्य एशिया के देश से गिरफ्तार किया था और 12 मार्च, 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डिपोर्ट किया था। उसके खिलाफ फिरोजपुर, फाजिल्का और पटियाला जिलों में कई केस दर्ज थे।
ट्रिपल मर्डर और ड्रग तस्करी के मामलों में वॉन्टेड था भुवनेश
भुवनेश चोपड़ा सितंबर 2024 में फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर और कई ड्रग तस्करी के मामलों में आरोपी था। उस पर पाकिस्तान से पंजाब में ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क को चलाने में अहम भूमिका निभाने का भी आरोप था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

