पंजाब के नौजवान की रशिया में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, 9 महीने पहले ही गया था विदेश

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 06:46 PM (IST)

होशियारपुर : होशियारपुर के दसूहा के गांव सीपरीयां के नौजवान रजनीश सिंह लक्की की रशिया में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इस दुखद खबर के आते ही पूरे गांव में शोक की लहर है। 

जानकारी अनुसार रजनीश सिंह उर्फ लक्की जिसकी उम्र 29 साल थी और 9 महीने पहले ही अपना भविष्य बनाने रशिया गया था। रजनीश के पिता की मौत हो चुकी है और रजनीश अपनी विधवा माँ का एकमात्र सहारा था। परिवार के आर्थिक हालत ठीक नहीं है जिसके चलते रजनीश विदेश गया था। पर बीते दिन उनकी मौत की खराब से पूरे इलाके में शोक की लहर है। रजनीश का पार्थिव शरीर कल उसके गांव सीपरीयां पहुंचेगा जहाँ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News