टांडा पुलिस इन Action मोड, कई इलाकों में चलाया सर्च ऑपरेशन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 06:12 PM (IST)
टांडा उड़मुड़(पंडित): टांडा पुलिस ने नशा तस्करों, समाज विरोधी तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से कासो अभियान के तहत डी.एस.पी. टांडा दविंदर सिंह बाजवा और एस.एच.ओ. टांडा अमरजीत कौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ कॉलोनी सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑप्रेशन चलाया।
इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने इलाकों की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली, वाहनों की जांच की तथा संदिग्ध स्थानों पर गहन चैकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

