रामलीला के मंच पर संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का श/व, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 11:04 AM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): उड़मुड़ के रामलीला ग्राऊंड के मंच पर देर शाम रामलीला के मंच पर अज्ञात व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी पुष्टि रामलीला कमेटी के प्रबंधकों ने की है।

जानकारी के अनुसार रामलीला कमेटी के प्रबंधकों और कलाकारों को श्री रामलीला का मंचन करने के लिए पहुंचना था। इससे पहले शाम करीब 7.30 बजे सफाई और बिजली सप्लाई की सेवाएं देने वाला व्यक्ति जब वहां पहुंचा तो उसने मंच पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना रामलीला कमेटी के प्रबंधकों को दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमरजीत कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा व्यक्ति की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News