Ludhiana: इलाके में खंभा गिरने से सड़क पर लटकी बिजली का तारें, लोगों में दहशत
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 11:04 AM (IST)
लुधियाना (अशोक): लुधियाना में बिजली का खंभा गिरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास सर्विस लेन पर देर रात एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारकर बिजली का खंभा गिरा दिया। बिजली का खंभा गिरने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मौजूद लोगों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि खंभा गिरने से जहां एक और रोड बंद हो गया दूसरी ओर बिजली के खंभे की तारें नीचे जमीन पर लटक रही है जिसकी वजह से किसी भी समय करेंट लगने की घटना हो सकती है। बिजली विभाग के लोग अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने ने विभाग से इस परेशानी से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। इस बारे में जब संबंधित विभाग के अधिकारी को सम्पर्क करना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

