कॉलेज बनाने की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल खत्म
punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 02:48 PM (IST)

जालंधर(सोनू): स्थानीय बूटा मंडी में लड़कियों के सरकारी कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल अाज खत्म करवा दी गई। एस.डी.एम.ने मौके पर पहुंच उन्हें अाश्वासन दिया कि बूटा मंडी में लड़कियों के लिए कालेज जल्द बनेगा जिसको लेकर उन्होंने सरकार को पत्र भेज दिया है।
करीब 100 दिन से चल रहे इस संघर्ष के शनिवार को चारा मंडी से लेकर नकोदर चौक तक रोष रैली भी निकाली गई थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. सुभाष चंद्र ने लड़कियों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही वह कॉलेज खोलने के लिए सरकार से बात करेंगे।
एस.डी.एम. के आग्रह करने के बावजूद भी लड़कियों ने भूख हड़ताल समाप्त नहीं की थी। सर्व धर्म कमेटी के प्रधान जगदीश दीशा ने कहा था कि सरकार उनकी मांग को लेकर उपेक्षित व्यवहार कर रही है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।