मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 01:50 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : महानगर में एक बार फिर नगर निगम संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज संघर्ष कमेटी के सदस्यों द्वारा अपनी मांगो को लेकर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान माहौल तब काफी तनावपूर्ण हो गया जब पुलिस द्वारा इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोकने की कोशिश की गई। 

मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सतर्कता बरतते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, वह पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें सरकार ने पक्का करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब उनकी ओवरएज हो चुकी है और उन्हें पक्का नहीं किया गया।

संघर्ष कमेटी की  प्रमुख मांगे:

  • नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों में काम कनरे वाले सफाई कर्मचारियों व सीवरेमैन कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा उनका परखकाल 3 साल से घटाकर 1 साल व मेडिकल जांच में छूट दी जाए। 
  • नगर निगम लुधियाना के ओवरएज कर्मचारियों/सीवरमैनों को पक्का किया जाए।
  • इसके साथ ही नगर लुधियाना में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए ठेकेदारी सिस्टम को भी बंद किया जाए। 
  • ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों में चली रही ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से बंद किया जाए। कर्मचारियों की सभी विभागों में सीधी भर्ती की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News