Ludhiana : नगर निगम की इमारत ही हुई असुरक्षित! बेसमेंट में भरा पानी, मंडरा रहा बड़ा खतरा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 11:05 PM (IST)
लुधियाना (हितेश) : माता रानी चौक स्थित नगर निगम जोन ए की बिल्डिंग अनसेफ हो गई, जिसकी वजह मेन रोड से गुजर रही सीवरेज की लाइन में लीकेज होने के रूप में सामने आई है। जिसके चलते बेसमेंट में काफी ज्यादा पानी भर गया है और नगर निगम के मेन आफिस पर ही कोई हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। इस दशकों पुरानी बिल्डिंग में मेयर-कमिश्नर, प्राप्र्टी टैक्स, हेल्थ ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच, अकाउंट ब्रांच के आफिसर बैठते हैं। लेकिन इस बिल्डिंग की सेफटी को लेकर बी एंड आर व ओ एंड एम सेल के अफसरों की बडी लापरवाही सामने आई है।
कहीं रिकार्ड को खत्म करने की साजिश तो नही
सीवरेज लाइन में लीकेज की वजह से बेसमेंट में पानी भरने के बाद नगर निगम का काफी रिकार्ड खराब हो गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्राप्र्टी टैक्स व बिल्डिंग ब्रांच की रसीद बुक शामिल है। जिसके बाद से चर्चा छिड गई है कि कहीं रिकार्ड को खत्म करने की साजिश तो नही हो रही। क्योंकि पानी भरने के तीन दिन बाद इस जगह से न तो रिकार्ड हटाया गया और न ही रिपेयर शुरू की गई। जिसके लिए रिकार्ड रूम के स्टाफ द्वारा वोटर लिस्ट रिवाइज करने के सर्वे में डयूटी लगे होने का बहाना बनाया जा रहा है।
क्या कहना है सीनियर डिप्टी मेयर का
नगर निगम जोन ए आफिस की बेसमेंट में पानी भरने की सूचना मिलने पर साइट विजिट की गई। जहां हो रही सीवरेज लाइन की लीकेज की रिपेयर करने के लिए ओ एंड एम सेल के स्टाफ को बोला गया है।इसके अलावा रिकार्ड खराब होने के मामले में जो स्टाफ की लापरवाही सामने आई है, उसे लेकर जिम्मेदारी फिक्स करने के लिए कमिश्नर के ध्यान में मामला ला दिया गया है।

