Ludhiana : GM की कार को पहले मारी टक्कर, फिर जबरन गाड़ी में घुस दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 03:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : लुधियाना में एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जगराओं में कुछ लुटेरों ने एक व्यक्ति के साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की और फिर बाद में उसका मोबाइल, पर्स और नकदी छीन ली। इतना ही नहीं आरोपियों ने जबरन पीड़ित के मोबाइल से 2 लाख रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए। जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान फिरोजपुर मिल्कफेड के जी.एम. सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में आरोपियों ने सुरजीत को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस समय उनका लुधियाना DMC में इलाज चल रहा है।

घटना की पूरी जानकारी देते पीड़ित सुरजीत की पत्नी ने बताया कि जब जी.एम. कल ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तो जगराओं के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी जबरन उनकी गाड़ी में घुस गए और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उनके पास मौजूद नकदी छीन ली। इतना ही नहीं उनसे जबरन 2 लाख रुपए ट्रांसफर भी करवा लिए। जाते-जाते आरोपियों ने सुरजीत का मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।

पीड़ित की पत्नी ने आगे जानकारी देते बताया कि जैसे-तैसे गंभीर हालत में वह घर पहुंचे। उनकी हालत देख उन्हें तुरंत लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस वारदात दौरान आरोपियों ने सुरजीत की इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि उनके शरीर में 3-4 फ्रैक्चर आए हैं।

इस घटना के बाद पीड़ित का परिवार और सहकर्मी पुलिस प्रशासन और सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News