पंजाब के आबकारी इंस्पेक्टरों और अधिकारियों को मिली विशेष जैकेटें
punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 01:08 PM (IST)
जालंधर : इन्फोर्समैंट गतिविधियों के दौरान आबकारी अधिकारी को आधिकारिक मान्यता देने के लिए पंजाब आबकारी विभाग ने विभाग के आबकारी इंस्पैक्टरों, आबकारी अधिकारियों और इससे ऊपर के अधिकारियों को विशेष जैकेटें प्रदान की हैं। इन जैकेटों के आगे पंजाब सरकार और एस.ओ.जी. (स्पैशल ऑप्रेशन ग्रुप) का लोगो लगा है और पिछली तरफ विभाग का नाम लिखा हुआ है।
आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि नाकों या छापेमारी के दौरान आबकारी अधिकारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इन जैकेटों पर रिफ्लैक्टिव पट्टियां लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को पिछले समय के दौरान खास तौर पर रात के समय और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सरकारी पहनावे की अनुपस्थिति के कारण इन्फोर्समैंट गतिविधियों को अंजाम देते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
आबकारी इन्फोर्समैंट गतिविधियों को अंजाम देने वाले विभाग के अधिकारी लम्बे समय से ऐसी सरकारी जैकेटों या पहनावे को लागू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस सरकारी जैकेट को लांच करके लंबे समय से लटकती आ रही मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह पहलकदमी अधिकारियों के द्वारा निर्विघ्न घेराबन्दी, तलाशी और जब्त कार्रवाइयों को यकीनी बनाने की दिशा में सहायक साबित हो रही हैं और जहां तक इन्फोर्समैंट गतिविधियों का सम्बन्ध है यह यकीनी तौर पर विभाग की पेशेवर कुशलता में विस्तार करेगी।
उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सहृदय यत्न करने के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से राज्य में शराब की तस्करी को रोकने पर नाजायज शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

