ब्यास दरिया के किनारे आबकारी टीम का तालाशी अभियान, लाहन व अन्य सामान जब्त
punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 08:44 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सोढ़ी): नवनीत सिंह बैंस एस.एस.पी. साहिब के दिशा-निर्देशों के अनुसार असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसके तहत हरविंदर सिंह एस.पी. (डी) कपूरथला के निर्देशों पर मनप्रीत सिंहमार डी.एस.पी. सुल्तानपुर लोधी, एस.आई. लखविंदर सिंह मुख्य थाना कबीरपुर ए.एस.आई. जरनैल सिंह व आबकारी टीम के साथ आबकारी सर्च दरिया ब्यास क्षेत्र पहुंचे।
यहां आबकारी सर्च के संबंध में मंड सरदुल्लापुर में ब्यास दरिया के किनारे पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति को पड़े ड्रम में हाथ से कुछ हिलाते हुए देखा, जो पुलिस पार्टी को देखकर भाग गया। आप पास तालाशी लेने पर विभिन्न ड्रमों में 400 किलो लहन बरामद किया गया। जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here