कहीं आपके घर तक तो नहीं पहुंच रहा चर्बी वाला घी? खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 05:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में लोगों के स्वास्थ्य के बड़ा खिलवाड़ होने का मामला सामने आया है। दरअसल, चर्बी से घी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्लौर में चर्बी से घी बनाने का मामला है, जहां से पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, दोसांझ कलां काले गांव कोट ग्रेवाल रोड हड्डा रोड़ी के पीछे गाय के मांस की बिक्री और गाय की चर्बी से घी बनाकर सप्लाई करने की शिकायत मिल रही थी। 

PunjabKesari

पुलिस ने शिकायतकर्ता हरस भल्ला की शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी दोसांझ कलां के इंचार्ज थानेदार जंग बहादर सिंह शिकायतकर्ता व टीम के साथ हड्डा रेड़ी पहुंचे और कार्रवाई की। इस मौके पर पुलिस ने टाटा एसपीबी-09-0153 वाहन से 12 टीन घी के बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुलेमान उर्फ सुल्तान पुत्र मुहम्मद सगीर निवासी जिला मुजफ्फरपुर बिहार, अवतार चंद उर्फ बलवान पुत्र चन्ना राम निवासी कोट ग्रेवाल, अमजद पुत्र शाहबाद निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश, बलाल पुत्र भूरा निवासी कुंट कलां जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने  सभी गिरफ्तार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News