घर में नौकर या नौकरानी हैं तो हो जाएं सावधान, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा...

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 11:48 AM (IST)

लुधियाना (राज): अगर आप भी अपने घर में नौकर रखते है तो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, अर्बन एस्टेट फेज-2 में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नेपाली नौकरानी ने एक घर को निशाना बनाया।

शातिर नौकरानी ने अपने मालिक दंपति को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गए। फिर नौकरानी अपने साथियों के साथ घर में कैश, गहने और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार जब दंपति को होश आया तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होने तुंरत पुलिस को सूचना दी। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी नौकरानी ससमीता राय और उसके दो अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News