जालंधर के वाहन चालक दें ध्यान! कहीं कबाड़ में न बिक जाए आपकी गाड़ी, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 05:20 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर के वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत वर्ष 2013 से 2020 के दौरान कुल 52 गाड़ियां जब्त की थी। यह गाड़ियां ट्रैफिक पुलिस के गाड़ी यार्ड में खड़ी थीं। इन गाड़ियों के मालिकों को वाहनों को रिलीज करवाने के लिए नोटिस और अखबारों के जरिए सुचित किया गया था पर इसके बावजूद इन गाड़ियों को उनके मालिकों ने अब तक रिलीज नहीं करवाया है। इन 21 बोली लगाने वालों में से, टोकन नंबर 1 के सफल बोली लगाने वाले ने इन गाड़ियों को खुली बोली के जरिए कुल 4,50,000/- रुपये में कबाड़ में खरीदा है। इन गाड़ियों की नीलामी से मिली रकम राज्य सरकार के संबंधित हेड में जमा की जानी है।

इसके अलावा अगले वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए संबंधित गाड़ी मालिकों से अपील है कि वे व्हीकल यार्ड ट्रैफिक पुलिस, (गुरुद्वारा साहिब के पास) पुलिस लाइन कमिश्नरेट जालंधर में खड़ी अपनी गाड़ियों के ओरिजिनल वैलिड डॉक्यूमेंट्स और जुर्माने की रकम की रसीद खिड़की नंबर 5, चालान ब्रांच ट्रैफिक पुलिस, सिविल लाइन रोड जालंधर में पेश करें और जल्द से जल्द अपनी गाड़ियां छुड़वा लें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

