जालंधर के Main Chowk में हुआ खूब हंगामा, पुलिसकर्मी और रेहड़ी चालक के बीच गरमाया माहौल
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 02:15 PM (IST)
जालंधर (सोनू): जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक के पास जमकर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां पुरानी कचहरी के बाहर पुलिसकर्मी ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद यहां विवाद छिड़ गया और खूब हंगामा हुआ। इस मामले को लेकर रेहड़ी मालिक ने पुलिस कर्मी पर हाथापाई के आरोप लगाए और पुलिस कर्मी का कहना था कि रेहड़ी चालक ने उसका मोबाईल छीना है।
रेहड़ी मालिक का कहना था कि पुलिसकर्मी जो कि शराब के नशे में था ने उसकी रेहड़ी को गाड़ी से टक्कर मारी। इस दौरान उस पर गर्म तेल गिरने से बच गया। रेहड़ी मालिक का कहना था कि उसके नुकसान की भरपाई के बाद ही पुलिसकर्मी का फोन उसे वापिस किया जाएगा। इसके बाद माहौल गरमा गया। वहीं रेहड़ी मालिक की पत्नी ने कहा कि इस दौरान उसकी बाजू पर तेल गिर गया। घटना की जानकारी रेहड़ी मालिक द्वारा पुलिस को दी गई और पुलिस मामले की जांच की कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

