Attention! जालंधर से लुधियाना जाने वाले पढ़ लें ये खबर, लगा लंबा जाम

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 02:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: जालंधर वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा होशियारपुर रोड पर धरना लगाया गया है। इस कारण यहां लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही क्लब कबाना के पास भी फ्लाईओवर के पास जाम लगा हुआ है। 

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिजली सप्लाई की काफी दिक्कर आ रही है। खेतों की मोटरों में बिजली सप्लाई नहीं आ रही वहीं अगर बिजली आ रही है तो वोल्टेज बहुत कम है और खेत सूखे हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस सीजन में खेतों के लिए पानी की डिमांड ज्यादा होगी है। उनका कहना है कि जब वह बिजली विभाग को शिकायत करते हैं तो कोई कर्मचारी उनकी बात नहीं सुनता और न ही उनकी परेशानी का हल हो रहा है। उनका कहना है कि परेशान होकर उन्हें आज सड़कों पर उतक कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News