जालंधर से दिल्ली जाने वाली 47 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 02:41 PM (IST)
जालंधर (सोनू): जालंधर से दिल्ली जाने वाली 47 ट्रेनें आज रद्दा हो गई, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली के नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली 250 से ज़्यादा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिनमें से जालंधर से दिल्ली जाने वाली 47 ट्रेनें रद्द कर दी गई। लेकिन दिल्ली जाने वाली शताब्दी को रद्द नहीं किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनें
- अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12014
- कालका से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12006
- जम्मू-तवी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12426
- कटरा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 12446, 22462, और 04082
- श्री गंगानगर से तिलक पुल जाने वाली ट्रेन नंबर 14727
- सिरसा से तिलक पुल जाने वाली ट्रेन नंबर 15308
इसके अलावा, देश के अलग-अलग हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निज़ामुद्दीन जाने वाली कई दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें ताकि रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किसी भी तरह की दिक्कत न हो। वहीं यात्री ट्रेनों के बारे में लेटेस्ट जानकारी के लिए NTES वेबसाइट या ऐप देख सकते हैं। वे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

