त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, 8 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 09:43 AM (IST)

जालंधर/जैतो (पुनीत, पराशर): त्योहारों को देखते हुए रेलवे जालंधर समेत आस-पास के इलाकों के रेल यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया के बीच एक रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चला रहा है। यह ट्रेन जालंधर जिले के नकोदर और फिल्लौर रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन नंबर 04634 फिरोजपुर कैंट से 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को पूर्णिया के लिए चलेगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 04633 10 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक हर शनिवार को पूर्णिया से फिरोजपुर कैंट के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर 04634 फिरोजपुर कैंट से शाम 5.30 बजे चलेगी और अगले दिन रात 8 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 04633 सुबह 6 बजे पूर्णिया से चलेगी और अगले दिन शाम 4.35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में, ट्रेन मक्खू, लोहियां खास, नकोदर, फिल्लौर, ढंडारी कलां, चंडीगढ़, अंबाला सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News