पंजाब वासियों के लिए चिंता भरी खबर, इस मामले में हरियाणा से भी पिछड़ा राज्य

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेजी से नीचे खिसकता जा रहा है। अगर साल 1981 की बात करें तो प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब देश का नंबर वन राज्य था, जोकि अब 18वें स्थान पर आ गया है। वहीं बिहार लगातार राज्य सबसे पिछड़े राज्यों में बना हुआ है। 

दरअसल, केंद्र ने सोमवार को देश के 33 राज्यों और यू. टी. के प्रति व्यक्ति आय के वार्षिक आंकड़े जारी किए  पंजाब पड़ोसी राज्यों हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी पिछड़ गया है। पंजाब के दोनों पड़ोसी राज्य और यू.टी. चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति आय के मामले में 2 लाख का आंकड़ा 2021-22 में ही पार कर चुके थे, जबकि पंजाब अभी भी 1.73 लाख तक ही पहुंचा है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस हिसाब से पंजाब की प्रति व्यक्ति आय बढ़ रही है, उस हिसाब से पंजाब अगले 2-3 सालों में भी 2 लाख का आंकड़ा पार नहीं कर सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News