Punjab में Fake Currency Module का भंडाफोड़, 500-500 के नकली नोटों सहित 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 07:07 PM (IST)

पटियाला: पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस पटियाला (CI यूनिट, मालेरकोटला) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, नकली भारतीय करेंसी नोटों (FICN) के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला (CI यूनिट, मलेरकोटला) ने एक नकली करंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने रेड करके आरोपियों से 5.50 लाख रुपए की नकली भारतीय करंसी जब्त किया है। बरामद हुए करंसी सभी नोट 500-500 के हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। नकली नोटों के मामले संबंधी थाना हिम्मतना, मलेरकोटला में BNS की संबंधित धाराओं के तहत एक FIR दर्ज की गई है, और इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News