जंडियालागुरु में नकली देसी घी की फैक्टरी पकड़ी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 11:25 AM (IST)

अमृतसर/जंडियालागुरु(इंद्रजीत/शर्मा): थाना जंडियाला की पुलिस ने नकली देसी घी बनाने की घर में चल रही अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ कर इसके संचालक बख्शीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी हिम्मत फरार है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 20 टीन नकली देसी घी के साथ कुछ पैकिंग मैटीरियल भी बरामद किया है।

इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और ट्रेडमार्क एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।पुलिस को शिकायत मिली थी कि बख्शीश सिंह और उसका साथी हिम्मत निवासी अमृतसर निज्जरपुरा क्षेत्र में नकली देसी घी बनाने का काम करते हैं और वह तैयार घी के टीनों पर ममता देसी घी के ट्रेडमार्क और स्टिकर लगाते हैं। डी.एस.पी. गुरविंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने छापामारी करके निज्जरपुरा क्षेत्र से 20 टीन के नकली देसी घी बरामद किए। तलाशी में पुलिस ने नकली स्टिकर भी बरामद किए। एस.एच.ओ. जंडियाला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बख्शीश सिंह का 2 दिन का रिमांड लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News