फर्जी एनकाऊंटर मामला: CBI कोर्ट ने 3 पुलिस अधिकारियों को लेकर सुनाई सख्त सजा

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 11:23 AM (IST)

मोहाली : सी.बी.आई. की विशेष अदालत ने 31 साल पुराने एक फर्जी एनकाऊंटर के मामले में दोषी 3 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के साथ दोषियों पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने तत्कालीन इंस्पैक्टर धर्म सिंह, ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह और गुरदेव सिंह को कुछ समय पहले ही दोषी करार दिया था।

यह था मामला

अप्रैल 1992 में अमृतसर जिले के तहत ठठिया बस स्टैंड से स्थानीय पुलिस ने हरजीत सिंह को उठाया था। इसके 14 दिन बाद पुलिस ने 2 अन्य व्यक्तियों लखविंदर सिंह और जसविंदर सिंह के साथ सभी का फर्जी एनकाऊंटर दिखा दिया था। इस मामले में एक मृतक के पिता ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष रिट दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने केस सी.बी.आई. को सौप दिया था। जांच के दौरान सी.बी.आई. ने उक्त तीनों सहित पंजाब पुलिस के 9 अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। इसमें से 5 आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। वहीं एक आरोपी भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News