आम आदमी पार्टी पर तरुण चुग का हमला, कहा- "सिर्फ CBI के डर से हुई भुल्लर की गिरफ्तारी”

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 10:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के चर्चित डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है।

तरुण चुग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार की बेशर्मी और इस गंभीर मामले के प्रति असंवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि देर आए लेकिन अभी तक दुरुस्त नहीं आए। अगर सच में न्याय दिलाना था, तो अपराधी मंत्री भुल्लर 48 घंटे तक खुलेआम क्यों घूमता रहा?

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि जैसे ही संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जाएगी, वैसे ही भगवंत मान की सुस्त सरकारी मशीनरी हरकत में आई और भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया। तरुण चुग का दावा है कि यह कार्रवाई न्याय के लिए नहीं, बल्कि सीबीआई जांच से मान सरकार के भ्रष्टाचार के काले सच के सामने आने के डर से हुई।

उन्होंने कहा कि अब पूरे प्रकरण की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच होगी और अरविंद केजरीवाल की "लूट टोली" पूरे पंजाब के सामने बेनकाब होगी।

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहले दिन से ही पंजाब को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। चाहे यह 1984 के सिख कत्लेआम के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना हो या अमृतसर के दिवंगत अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार के साथ खड़ा होना। उन्होंने साफ कहा कि न्याय हो कर रहेगा और दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News