Punjab : नशे की ओवरडोज से हुई मौत, दोस्त ने शव को चादर में लपेट फैंका, गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 11:00 PM (IST)

अमृतसर (संजीव) : थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में पुलिस ने चादर में लपेटा हुआ एक शव बरामद किया जिसकी पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में की गई। जांच के बाद शव को चादर में लपेट कर फैंकने वाले उसके दोस्त कुलदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ए.सी.पी. सैंट्रल ने बताया कि शव की रिकवरी के बाद आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला गया जिसमें कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति शव को एक चादर में लपेटकर अपने कंधों पर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कुलदीप सिंह ने बताया कि वे दोनों पेंटर का काम करते हैं। विगत रात्रि दोनों ने बैठकर पहले शराब पी और उसके बाद नशा किया। अधिक नशा करने के कारण सुखविंदर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद कुलदीप सिंह अपने घर से एक चादर लेकर आया व उसमें शव लपेट कर फैंक दिया। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News