पंजाब पुलिस पर नशा तस्करों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हेड कांस्टेबल और एक लड़की घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 11:30 AM (IST)

तरनतारन (रमन): तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुरा में देर रात पुलिस और नशा तस्करों के बीच एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की खबर है। इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल और एक 3 साल की बच्ची गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम मुरादपुरा में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई थी। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान थाना सिटी मुखी का गनमैन हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। इसके साथ ही एक गोली तीन साल की बच्ची पूजा की बाजू के आर-पार हो  गई।

दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नशा तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News