कैबिनेट मंत्री का फर्जी  PA गिरफ्तार,  चला रहा था यह कारोबार

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2025 - 09:00 PM (IST)

पंजाब डैस्क  :  पंजाब में कैबिनेट मंत्री के फर्जी PA को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की जमालपुर थाने की पुलिस ने कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के फर्जी पीए को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह ने  एक प्रापर्टी डीलर से  3 लाख रुपए लिए थे, जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां से उसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी कुलदीप सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया।  आरोपी अकसर लोगों से पैसे लेता था व  खुद को हरदीप मुंडियां का पीए बताता था।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News