Punjab : जमीन विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 03:09 PM (IST)

गुरदासपुर (गुरप्रीत चावला) : गुरदासपुर के गांव दुलट में आज दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक किसान परिवार का अपने ही परिवार के साथ साझे की ज़मीन को लेकर हुए झगड़े में खेतों में हंगामा हो गया। इस झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही झगड़ा था और आज जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी की, जिससे एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही जा रही है। इस झगड़े में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बटाला लाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चारों की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले आए। इस मामले में बयान दर्ज कर केस दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि इस झगड़े में फायरिंग भी हुई और एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उनका कहना है कि गोलियां किसने चलाईं और कितनी गोलियां चलीं, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News