प्रसिद्ध गीतकार जॉनी की ''कोरोना'' रिपोर्ट आई Positive
punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2020 - 05:18 PM (IST)

मोहाली (प्रदीप): पंजाब में आए दिन कोरोना वायरस बड़े स्तर पर अपने पैर पसार रहा है। पंजाबी संगीत जगत के प्रसिद्ध गीतकार जानी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मोहाली के सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने जानी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। फ़िलहाल जानी को घर में ही आईसोलेट किया गया है।
बता दें कि जानी से पहले प्रसिद्ध गायक और अदाकार कुलविन्दर बिल्ला और हौबी धालीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फ़िलहाल दोनों की सेहत में पहले की अपेक्षा काफ़ी सुधार है। जानी उन गीतकारों में से एक है, जिसने अपनी कलम से लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है। गिद्दड़बाहा का एक आम सा लड़का अपनी कलम से पालीवुड्ड और बॉलीवुड में छाया हुआ है। अगर बात करें जानी के म्यूज़िकल सफ़र की तो उन्होंने साल 2012 में एक धार्मिक गीत 'संत सिपाही'के साथ अपना कॅरियर शुरू किया था।