मशहूर सूफी गायिका Nooran Sisters के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 01:26 PM (IST)

जालंधर (सोनू): पंजाब की मशहूर सूफी गायिका नूरां सिस्टर्स के पिता और उस्ताद गुलशन मीर की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें पिछले कुछ दिनों से जालंधर के किडनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के अनुसार, लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित गुलशन मीर की किडनी खराब हो गई है। बेटी रीतू नूरां ने बताया कि किडनी की समस्या पिछले दो साल से चल रही थी, लेकिन हाल ही में संक्रमण बढ़ने से हालत बिगड़ गई।

डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, किडनी ट्रांसप्लांट से पहले उनके शरीर में स्टंट डाला गया है। फिलहाल अधिक संक्रमण होने के कारण ट्रांसप्लांट संभव नहीं है। संक्रमण कम होने के बाद ही किडनी  ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News