कोई हमारी मदद करो.... नूरां सिस्टर्स को पिता के इलाज के लिए पैसों की जरूरत, दोनों किडनी फेल

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स (ज्योति और सुल्ताना नूरां) के पिता और उस्ताद गुलशन मीर की सेहत को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुलशन मीर की दोनों किडनी फेल होने की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

PunjabKesari

नूरां सिस्टर्स के पिता उस्ताद गुलशन मीर के बेटे साहिल मीर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है और लोगों से मदद की अपील की है। साहिल के मुताबिक, उनके पिता काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं और पहले उनका डायलिसिस चल रहा था। लेकिन अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि उनकी किडनी पूरी तरह से खराब हो गई हैं और जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत है।

PunjabKesari

बेटे साहिल मीर ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक, इस पूरे इलाज और ट्रांसप्लांट में करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा। परिवार इस समय पैसे की तंगी से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। साहिल ने कहा, "हमें इस समय पैसों की बहुत जरूरत है। भविष्य में जो भी भाई या बहन हमारी मदद करेगा, हम उसे पैसे लौटा देंगे।" बेटे ने मदद के लिए मोबाइल नंबर  80900-31100, 98883-19499 भी जारी किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News