Big News: पंजाब में किसानों ने SHO पर चढ़ाई गाड़ी, स्थिति तनावपूर्ण
punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 01:59 PM (IST)
 
            
            मोगा (कशिश): पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां किसानों ने एस.एच.ओ. पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज किसान मजदूर संघर्ष द्वारा अपनी मांगों को लेकर डी.सी. दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे। इसी बीच एस.एच.ओ. दलजीत सिंह द्वारा किसानों का विरोध किया जाने लगा, इतने में गुस्साएं किसानों ने उनके पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया और एस.एच.ओ. जमीन पर गिर गया। फिलहाल एस.एच.ओ. की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है।


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            