Big News: मशहूर रैपर Badshah पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 01:33 PM (IST)

पंजाब डेस्क : नए गाने को लेकर विवादों में घिरे मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर विवादों में घिरे पर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गौरतलब है उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज करने के बाद, YouTube ने भी सख्त एक्शन लेते हुए गाने को हटा दिया है। 

नए गाने ‘टटीरी’ के लिरिक्स और विज़ुअल्स को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इसी बीच पुलिस ने बादशाह को तुरंत पेश होने का नोटिस भी जारी किया है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ताकि बादशाह विदेश न भाग सके। 

विवाद की वजह गाने में दिखाए गए कुछ दृश्य और इस्तेमाल की गई सामग्री बताई जा रही है। आरोप है कि गाने की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति के एक बस का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियां दिखाई गई हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस स्कूल परिसर में गाने की शूटिंग हुई, उसके खिलाफ भी हरियाणा सरकार कार्रवाई कर सकती है। विवादित गाने में फंसे बादशाह की गिरफ्तारी और सजा की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि, बादशाह के गानों फारवर्ड करने वाले पर हरियाणा सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

क्या है मामला

आपको बता दें कि, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इससे महिलाओं के प्रति गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने बादशाह के खिलाफ इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के साथ-साथ BNS की धारा 296 के तहत FIR दर्ज की गई है।

महिला आयोग ने भी जारी किया नोटिस

गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया हैं। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। उधर, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे संस्कृति और छात्राओं की छवि के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें अब 13 मार्च को पानीपत डी.सी.आफिस में होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News