Jalandhar Western Union लूट मामला: CCTV से खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 11:33 AM (IST)

जालंधर(सोनू): शहर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल की दुकान में हुई लूट के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई।

CCTV में कैद हुई घटना
जानकारी के अनुसार, तीन लुटेरे दुकान से करीब 1 लाख 8 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के समय दुकान पर एक महिला कर्मचारी अकेली मौजूद थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान में आता है और टिकट के बारे में पूछताछ करने लगता है। कुछ देर बाद दूसरा युवक भी मास्क पहनकर वहां पहुंच जाता है, जबकि उनका तीसरा साथी बाहर एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था।

आरोपी की गिरफ्तार 
मौका देखकर एक युवक महिला के पीछे जाकर खड़ा हो जाता है और अचानक उस पर हमला कर देता है। इसके बाद लुटेरे तिजोरी से नकदी निकालकर आराम से फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना-2 पुलिस और एसीपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता के जरिए किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News